नेत्र-रोग-नाशक उपाय 

 

                                                      नेत्र रोग नाशक उपाए 

       कारण

  • खुले स्थान में अधिक देर तक स्नान करना, सूक्ष्म और दूर की वस्तु को बहुत देर तक देखना, रात में जागना और दिन में सोना, आँखों में धूल, धुँआ और मिट्टी पड़ जाना, धूप में गरम हुए पानी से मुँह धोना, पौष्टिक खाद्य का अभाव, चाय और वनस्पति-घी का उपयोग अधिक करना आदि कारणों से नेत्रों के रोग उत्पन्न होते हैं|

        नेत्र रोगो  से बचने के सामान्य उपाए

  • धूल या मिट्टी आँख में पड़ जाए तो आँखों को मसलना नहीं चाहिए | धीरे-धीरे आँखें खोलने और बन्द करने से या ठण्डे पानी के छींटे देने से निकल जाते है |
  • पढ़ते-लिखते समय प्रकाश हमेशा उचित मात्रा में, पीछे या बायीं तरफ से आना चाहिए, सामने से प्रकाश आने से आँखें बहुत जल्दी थक जाती हैं |
  • कॉपी या किताब 12 से 15 इंच की दूरी पर रखना चाहिए |
  • सुबह उठते ही प्रतिदिन ठण्डे पानी से आँखें धोनी चाहिए |
  • सरसों के तेल से बना काजल या गुलाबजल आँखों में प्रतिदिन डालना चाहिए |

  पार्थ  शिवानी 

By Shivani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No widgets found. Go to Widget page and add the widget in Offcanvas Sidebar Widget Area.