भरवां कुंदरू

Stuff Tondli/Kundru/Ivy Gourd recipe main photo

जब भी कभी रोजाना की सब्जी खाते ऊब हो जाये तो भरवां सब्जी बनाईये| सादे मसाले भरकर बनाये |

हल्के स्पाइसी और धीमी आग पर हलके तले हुए भरवां कुंदरू का स्वाद आपको बहुत पसंद आयेगा |

आवश्यक सामग्री  

  • सरसों का तेल               –    2       टेबल स्पून
  • सौंफ पाउडर                –    2       छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर              –    2       छोटी चम्मच
  • जीरा                             –   1/2   छोटी चम्मच
  • हींग                              –    1/4   टी.स्पून
  • हरा धनिया                    –   2-3    टेबल स्पून
  • अमचूर                         –   1/2    छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर         –   1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला                 –    1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर               –    1/4 छोटी चम्मच
  • नमक                           –     स्वादानुसार

विधि

कुंदरू को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये| कुंदरू के दोनो ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये और एक साइड से लम्बाई में इस तरह काट लीजिये, कि दूसरी ओर जुड़ें रहे सारे कुंदरू इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये|

भरने के लिये मसाला तैयार करें
अब एक प्लेट में सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए, भरने के लिए मसाला बनकर तैयार है|

कुंदरू में मसाला भरने का तरीका
एक -एक करके कुंदरू ले, कटे हुये भाग से खोले और चम्मच से मसाला भर कर दबाकर भर दीजिये, सारे कुंदरू इसी तरह मसाले से भर कर तैयार कर लीजिए|

कुंदरू को तले
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भूनने पर हींग डाल दीजिये, और भरवां कुंदरू को पकने के लिये, एक एक करके लगा दीजिए और ढककर धीमी आग पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
ढक्कन खोलिये और कुंदरू को पलट दीजिये, और फिर से ढककर धीमी आग पर ही 5 मिनिट पकने दीजिए |कुंदरू को फिर से पलट कर ढककर के चारों ओर से हल्का ब्राउन और हल्का सा नरम होने तक सेक कर तैयार कर लीजिए|

कुंदरू बनकर तैयार है इन्हें प्याले में निकाल लीजिए, सब्जी के उपर हरा धनियां डाल कर सजाइये, और चपाती, परांठे या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये|

नोट
कुंदरू को पकाने के लिये समतल तले की कढ़ाई का यूज करें. कुदरू को धींमी आग पर पकायें, बहुत ही स्वादिष्ट भरवां कुदरू बन कर तैयार होंगे|

पार्थ शिवानी

By Shivani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No widgets found. Go to Widget page and add the widget in Offcanvas Sidebar Widget Area.