crispy potato bites

 Crispy Potato Biteexotic-n-easy cooking: Chilly Garlic Potato Bites

 

आपके पार्टियों के लिये आज हम एक खास स्टार्टर बनाने जा रहे हैं, इन्हे आलू नगेट्स भी कहते है |इन्हें स्टार्टर के साथ-साथ आप स्नैकस के रूप में भी परोस सकते हैं| इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं|  ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं| इतने की आलू bites खतम हो जाएँगे मगर मन  नहीं भरता |  तो आप भी इस आसान विधि के साथ आलू bites बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें|

 

सामग्री

1.  उबले आलू                 – 6

2.  चावल का आटा         – 1/2 कप

3.  नमक                        – स्वादनुसार

4.  लाल मिर्च                  – 1 छोटी चम्मच

5.  जीरा                          – 1/2 छोटी चम्मच (भुना हुआ)

6.  हरा धनिया                –  बारीक़ कटी हुई

7.  तेल                            –  3  छोटी चम्मच

तेल तलने के लिये

Crispy Potato Bite बनाने  का  तरीका

1. बाउल में  उबले हुए आलू को बारीक  ग्रेट कीजिए |

2. अब आलू में चावल का आटा मिलाओ|

3. सभी मसाले जेसे कि  नमक,  लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा बारीक़ कटा हुआ  हरा धनिया डालिये|

4. इन्हें अच्छे से मिलाते हुए अट्टा की तरह गूंधिये|

5. गुंध जाने पर इसमें थोडा सा तेल डाल कर अच्छे से mash कर इसे सॉफ्ट सा अट्टा की तरह तेयार कीजिए|

6. फिर इसे ढक कर 15 मिनट के लिये रख दीजिए|

7. बोर्ड पर थोड़ा तेल लगाएं, फिर आलू का अट्टे को बोर्ड पर रख कर इसके 2 हिस्से कीजिए.

8. दोनों  हिस्सों को हाथ में तेल लगा कर रोल करके बड़ा लाग बना दे |  फिर चाकू से इसके 1-1 cm के पीस काटिये.

9. अब एक पीस को हल्का सा दबा कर गोल करके हथेली से हल्का दबाएं|

10. सभी के  गोल   पीस बना कर डिजाईन बना लीजिए|

11. पेन में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम गरम होना चाहिए|

12.  गरम तेल में तलने दीजिए.  फिर फ्लेम को कम करके इन्हें पलट-पलट कर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये|

13.  फिर इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए|

14. इन्हें अपनी मनपसंद डिप के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए|

parth shivani

By Shivani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No widgets found. Go to Widget page and add the widget in Offcanvas Sidebar Widget Area.