जीवन शैली सुधारने के तरीके

जीवन शैली सुधारने के तरीके

 

आजकल आर्ट ऑफ लिविंग के महंगें कोर्स को काफी जगहों पर लांच किया जा चुका है। जिनको ज्वाइन करना हर किसी के लिए अत्यन्त कठिन है। आम आदमी जानना चाहता है कि आखिर इस कोर्स में है क्या हम आपको गए तीन हफतो से इसी कोर्स से रिलेटेड टिप्स दें रहे है। जो हम सभी के जीवन में काफी बदलाव ला सकते है। देरी है तो सिर्फ इन्हें अपनाने की। आइये कुछ और नई बातें सीखें जो हमें जीने का गुर सिखायेंगी।

1- अपने उद्देश्य निर्धारित करना

हमें अपने जीवन के उद्देश्य को जरूर निर्धारित करना चाहिए। कहा जाता कि प्रत्येक प्राणी का महत्तव है। इसीलिए आप-अपने को तैयार करें कि हमें क्या समाज को देना हैं। जरूरी नहीं कि हम कोई जॉब करें हमारे उद्देश्य एक होम मेकर की अहमियत के मध्य नज़र रखतें हुए भी बहुत महत्तवनूर्ण है। जैसे अपने बच्चों को लायक व अध्यात्मिक दृष्टिकोण, एक मां के अलावा कोई नहीं दें सकता। यह भी अत्यन्त बडी उपलब्धि हैं।

2- क्रिटिसीज्स में न पड़े

जरूरी तो नहीं कि सभी को हम अच्छे लगे या फिर हमें सब अच्छे लगें। यानि हमारे विचार। किसी को भी क्रिटिसाइज न करें , किसी के बारे में अपनी राय न दें। ऐसा करने पर आप अत्यन्त फ्री ऑफ माइंड अपना जीवन बीता पायेंगी। हमारा कहने का तात्पर्य है यह भी है कि, फालतू बातो से बच्चें अपने कार्यो में ध्यानलगायें। दूसरो की, इधर-उधर की बातों से आप अपने आपको मानसिक तनावो से दूर रख पायेगीं व आपके इस सहयोग से अपने परिवार में भी शान्ति बनी रहेगी। यह आदत आदमियों में भी पायी जाती हैं।

3- संगीत सुनना

संगीत सुनना भी एक पाजी़टिव एटीटयूड की ओर ले जाता है , आज कल हर उम्र के हिसाब का म्यूजिक मार्केट में उपलब्ध है। जो कानों को प्रिय है। आप गुनगुनाते हुए काम करिए व अपने हर कार्य को एंजाए कर सकती है। क्योकि जो करना है वो करना ही है चाहे खुशी से करो या दुःख से हर हर कार्य में सुर-संगम की झंकार डाले।

4- व्यस्त रहें

हर घर एक फैक्टरी की तरह है। इसको सजाएं सवारे। खाली समय का सदुपयोग में लाए क्योंकि अच्छे भावों से किया गया कभी व्यर्थ नहीं जाता और जरूरी तो नहीं कि काम सिर्फ पैसे कमाने के लिए किया जाए। अपने आप को तनाव मुक्त करने के लिए भी करने चाहिए।

5- अपने सौन्द्रर्य का ध्यान रखें-

सुन्दर दिखना या फिर लगना कोई बुरी बात नहीं है। आप अपनी पर्सनेलिटी के हिसाब से किसी भी हेयर- स्टाइलिस्ट के पास अपने बालों को नया व खूबसूरत लुक दे सकती हैं। अपने हाथ, पैरो, बालों की सुन्दरता के लिए रोजमर्रा की जिन्दगी में आधा घंटा निकालेगी तो देखिए लोग कहेंगें की आप अपनी बेटी की बडी बहन लग रही हैं।
आगे आने वाले संस्करणो में हम आपको ब्यूटी टिप्स व कई तरीके बतायगें जो आपके काफी काम आयगें।

-पार्थ शिवानी

By Shivani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No widgets found. Go to Widget page and add the widget in Offcanvas Sidebar Widget Area.